हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह मकारिम शीराज़ी से इस विषय पर पूछे गए सवाल और उसका जवाब पाठकों के लिए प्रस्तुत है।
सवाल: अय्याम-ए-फ़ातिमिया के दोनों दस-दिवसीय अवधियों की समय-सीमा स्पष्ट करें। साथ ही, इस दौरान मंगनी, निकाह, शादी और इस तरह की अन्य खुशी की तकरीबों का आयोजन करना कैसा है?
जवाब: आमतौर पर 13, 14 और 15 जमादिउल अव्वल तथा 1, 2 और 3 जमादिउस्सानी को अय्याम-ए-फ़ातिमिया के लिए निर्धारित किया जाता है। हालांकि, इन दोनों अवधियों के बीच सभी शरई नियमों का पालन करते हुए खुशी की तकरीबें आयोजित करने में कोई बाधा नहीं है।
आपकी टिप्पणी